इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदाता जागरूकता हेतु भव्य कार्यक्रमों का आयोजन
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता हेतु जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कॉलेज,घुड़दौड़ी में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को उनके मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने की,वहीं कॉलेज के निदेशक डॉ.के.के.एस.मेर की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद,क्विज,पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गईं,जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लोकतंत्र व मतदान की आवश्यकता पर अपने विचार रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किए।इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं एवं परिसर में उपस्थित अन्य नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आयोजन में कार्यक्रम समन्वयक एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ.आशीष नेगी,कैंपस एंबेसडर (स्वीप) प्रियांशु डंगवाल,दिपेन्द्र आर्य एवं जयपाल रंगीला (छात्र समन्वयक) की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में स्टूडेंट एक्टिविटी सेल की प्रभारी डॉ.प्रीती डिमरी का मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा,जिनके निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम ने प्रभावशाली स्वरूप प्राप्त किया।इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का यह प्रयास युवाओं में जागरूक मतदाता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जो भविष्य में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
Spread the love