बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद: चमोली पुलिस ने सेना और BDS के साथ किया संयुक्त फ्लैग मार्च
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद चमोली में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तैयारी और सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक चमोली,सुरजीत पंवार के निर्देशन में,थाना बद्रीनाथ पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में एक वसंयुक्त फ्लैग मार्च आयोजित किया। इस महत्वपूर्ण अभ्यास में भारतीय सेना के जवान,बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS),श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति,और नगर पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए। फ्लैग मार्च का मुख्य लक्ष्य धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना,तथा किसी भी आपात स्थिति के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। चमोली पुलिस जनपद की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करती है कि सभी नागरिक और तीर्थयात्री पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस करें।
Spread the love