Spread the love

चारधाम यात्रा ड्यूटी के लिए श्रीनगर और लक्ष्मणझूला पुलिस को ब्रीफ किया गया एसएसपी पौड़ी के नेतृत्व में पूरी तैयारी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।चार धाम यात्रा का सकुशल,बिना व्यवधान व सुचारू रूप से संचालन करने तथा इस दौरान यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु जनपद स्तर पर नियुक्त चारधाम प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार द्वारा कोतवाली श्रीनगर व थाना लक्ष्मणझूला में चार धाम यात्रा हेतु नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर अधीनस्थों को सुगम व सुरक्षित चार धाम हेतु कमर कसने के साथ ही दिये गये आवश्यक दिशा निर्देशः-यात्रा सीजन के दौरान सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक हो जाता है जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस असुविधा से बचने के लिए शहरों के नजदीक या भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सड़कों पर वाहनों को लम्बे समय के लिए पार्क ना करने दिया जाए बल्कि चिह्नित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा किया जाए।चार धाम यात्रा हेतु आने वाले पर्यटकों/श्रद्धालुओं के साथ पुलिस द्वारा सौम्य व मधुर व्यवहार किया जाए,श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार के गलत आचरण करने सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त ना हो साथ ही यात्रा में आये श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आने वाली दिक्कतों व परेशानियों का त्वरित निस्तारण करने या उच्चाधिकरियों को इस सम्बन्ध में सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। यात्रा मार्गों पर या यात्रा के दौरान किसी भी आपादा या आपातकाल स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाए। इस प्रकार की घटनाएं होने पर अलर्ट मोड़ में रहने के साथ तुरंत एक्शन लिया जाए।यात्रियों की मदद हेतु सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर अस्थायी चौकियाँ व पुलिस पर्यटन सहायता केन्द्र स्थापित किए गये हैं जिनमें नियुक्त पुलिस कर्मी 24 घण्टे यात्रियों की सहायता हेतु तत्पर रहेंगे।चारधाम यात्रा रूट के मुख्य स्थानों पर पानी,शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनको समय से पत्राचार की कार्यवाही कर सही तरीके से सुचारू रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यात्रा रूट में पड़ने वाले चैक पोस्ट एवं बैरियर्स पर लगी ड्यूटियों को लगातर चेक करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा स्वर्गाश्रम ट्रस्ट से समन्वय स्थापित कर लक्ष्मणझूला में नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की जमीन पर प्रस्तावित टू व्हीलर पार्किंग का निरीक्षण किया गया जहां पर करीब 400 टू व्हीलर वाहनों को पार्क किया जा सकता है उक्त पार्किंग स्थल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर सुचारू करने हेतु थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp