Spread the love

राष्ट्रीय सम्मेलन में उपराष्ट्रपति की शिरकत देहरादून में जुटेंगे दो हजार से अधिक पत्रकार

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारती श्रमजीवी राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आगामी 15 से 25 दिसंबर 2025 को अपना राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन देहरादून में आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन में देश के उपराष्ट्रपति शिरकत करेंगे। इसी विषय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौड़,पत्रकार गबर सिंह भंडारी सहित अन्य पत्रकारों के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष गायत्री ने कहा कि पत्रकार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं,लेकिन पत्रकारों के साथ हो रहे भेदभाव और आपराधिक घटनाओं पर समाज की ओर से अक्सर कोई आवाज नहीं उठाई जाती। यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर अब सभी पत्रकारों को एक मंच पर आना होगा,ताकि मजबूत संगठन खड़ा किया जा सके। इसी उद्देश्य से आगामी सम्मेलन में यह विषय उपराष्ट्रपति के समक्ष रखा जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश से दो हजार से भी अधिक पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि आपसी मनमुटाव और छोटे-बड़े बैनर की भावना से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाई जाए,जिससे जिला,राज्य और राष्ट्र स्तर पर संगठन को मजबूती मिले।पत्रकार गबर सिंह भंडारी ने भी संगठन की बातों का समर्थन किया और आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp