नंदा देवी राजजात यात्रा तैयारी: कांसुवा में एसपी चमोली ने चुनौतियों की समीक्षा कर सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने का भरोसा दिया
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।ऐतिहासिक व विश्वविख्यात नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर 23 नवंबर को पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने यात्रा के परंपरागत व अहम पड़ाव कांसुवा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। कांसुवा,जिसे ‘राजकुंवरों का गाँव’ कहा जाता है,नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। यहाँ यात्रा का भव्य व शाही स्वागत होता है तथा ‘चौसिंग्या खाडू’ और ‘राज छंतौलियों’ की पूजा-अर्चना के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाती है। कांसुवा स्थित नंदा देवी,भराड़ी देवी और कैलापीर देवता के मंदिरों में पूजा संपन्न होना यात्रा की मूल परंपरा का हिस्सा है। कांसुवा पहुँचने पर ग्रामीणों,पड़ाव अध्यक्ष कुंवर जय विक्रम सिंह और पिछली राजजात यात्रा के पथ-प्रदर्शक व राजजात समिति अध्यक्ष डॉ.राकेश कुंवर ने एसपी चमोली का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने परंपरागत रूप से सभी मंदिरों में दर्शन किए। निरीक्षण के बाद एसपी चमोली ने कुंवर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में पिछली राजजात यात्रा के दौरान सामने आई कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा हुई। संकरे मार्गों पर भीड़ प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था,आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी चमोली ने 2026 की यात्रा को सुचारू,सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम करने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा की गरिमा को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर सक्रिय रहेगा। इस दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि कांसुवा राजस्व क्षेत्र में आता है और फिलहाल लेखपालों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इस पर एसपी चमोली ने कहा कि यदि स्थिति आगे भी बनी रहती है,तो निरीक्षक गैरसैंण को आवश्यकता अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाएगा,ताकि यात्रा की तैयारियों में किसी प्रकार की बाधा न आए। निरीक्षण के अंत में एसपी चमोली ने ग्रामीणों के साथ कांसुवा में चल रही भागवत कथा में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ.मोहन सिंह कुंवर (रि. सीएमओ),कुंवर दिक्भुजय सिंह (रि.मेजर जनरल),कुंवर तेजेन्द्र सिंह,कुंवर गजेन्द्र सिंह,कुंवर सुरेन्द्र सिंह,चन्द्र किरण सिंह, कुंवर कैलाश सिंह,निरीक्षक गैरसैंण कुलदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Spread the love