Spread the love

ज्योतिर्मठ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को दबोचा दोनों वाहन सीज

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पहाड़ी सड़कों को शराब के नशे में दौड़ का मैदान समझने वाले चालकों को आज कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने जोरदार झटका दिया है। दो अलग-अलग चालकों को वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में पाया गया और ज्योतिर्मठ पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।इतना ही नहीं,उनकी जानलेवा ड्राइविंग में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। ज्योतिर्मठ बाजार में पुलिस की मुस्तैदी का पहला शिकार हुआ स्विफ्ट डिजायर संख्या (UK06 AS 1348) का चालक श्रवण सिंह पुत्र बन्धु सिंह,निवासी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर को जब रोका गया,तो उसकी साँसों से शराब की तीखी महक आ रही थी। बिना किसी देरी के,पुलिस ने उसे Motor Vehicle Act के तहत दबोचा और वाहन को सीज कर दिया। कुछ ही देर बाद,पुलिस ने एक Tata Yodha Pickup UK14 4599 के चालक,सुधीर भण्डारी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भगोती,थराली को भी नशे की हालत में पाया। पर्वतीय मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों में इस तरह की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया,और MV Act की धारा के तहत पिकअप को सीज कर दिया गया।शराब पीकर वाहन चलाने की यह लापरवाही न सिर्फ चालक,बल्कि निर्दोष जनता के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। यह ताबड़तोड़ कार्रवाई उन सभी चालकों के लिए एक कड़ी चेतावनी है,जो सुरक्षा नियमों को हल्के में लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp