पौड़ी पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान जनपद की सीमाओं पर सख़्त निगरानी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की हो रही गहन जांच
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराधों पर नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक एवं संगठित चेकिंग अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान अंतर्राज्यीय सीमाओं,अंतर्जनपदीय बैरियरों,नेशनल हाईवे,मुख्य मार्गों,बस/टैक्सी स्टैंड,बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एक साथ संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अत्यधिक सतर्कता के साथ आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की क्रमबद्ध जांच की।चेकिंग के दौरान ट्रॉलियों,मालवाहक वाहनों एवं सील कंटेनरों की भौतिक जांच,वाहन चालकों के DL,RC,बीमा,रजिस्ट्रेशन एवं अन्य दस्तावेजों की जांच,बाहरी जिलों एवं राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के आगमन उद्देश्य,यात्रा अवधि एवं ठहराव स्थान का सत्यापन करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनके रिकॉर्ड,पृष्ठभूमि का सत्यापन किया गया। इस सघन अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए संदिग्ध गतिविधियों,अवैध आवागमन एवं संभावित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।
