Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस लाइन रोशनाबाद। पुलिस मॉडर्न स्कूल,रोशनाबाद में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक बड़ा अवसर देते हुए 5 दिसंबर 2025 को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। नवनिर्मित लैब बच्चों को आधुनिक तकनीक से सीखने के लिए नए पंख प्रदान करेगी। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्रा.लि.के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर लैब का पूर्ण नवीनीकरण किया गया है। लैब में संरचनात्मक सुधार,मरम्मत कार्य,फर्श का नवीनीकरण,10 नए कंप्यूटर CPU और UPS,दो ए.सी.,डिजिटल लर्निंग इक्यूपमेंट सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएँ स्थापित की गई हैं। इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के उत्कृष्ट साधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में एएसपी/सीओ ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी,एएसपी/सीओ लाइन निशा यादव,आर.आई.लाइन प्रवीण आलोक तथा पर्यवेक्षक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पैनासोनिक टीम की ओर से HR Head सौरभ गुप्ता,मनीष गुप्ता,त्रिपुरारी राय तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं चिराग संस्था की ओर से डायरेक्टर बी.एस.मेहरा,टीम लीडर संजय जोशी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पैनासोनिक टीम को मोमेंटो भेंट किए और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों को डिजिटल सीखने के नए अवसर प्रदान करेगी और तकनीकी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उक्त अवसर पर एएसपी लाइन निशा यादव,एएसपी सदर जितेंद्र चौधरी सहित स्कूल प्रबंधन और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp