Spread the love

हरिद्वार पुलिस ने 2.7 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने 4 दिसंबर 2025 को दो तस्करों को 2 किलोग्राम 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा (संख्या UK08 ER 8223) को तेज गति से भागते हुए पाया। पुलिस की तत्परता से 15–20 कदम की दूरी पर ई-रिक्शा को रोक लिया गया। वाहन में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद था।तलाशी में दोनों के बैगों से कुल 2.700 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सौरव उर्फ पुष्पा (23 वर्ष),निवासी हिडोलाखाल,टिहरी गढ़वाल और हर्षित गुप्ता (25 वर्ष),निवासी प्रयागराज,उत्तर प्रदेश शामिल हैं। दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।पुलिस टीम में व.उ.नि.नन्दकिशोर ग्वाड़ी,उ.नि.चरण सिंह चौहान,हे.का.सतेन्द्र,हे.का. सजीव राणा,का.सुनील चौहान और का.निर्मल शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ लगातार जारी रहेगी और अपराधियों के लिए चेतावनी स्वरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp