Spread the love

हरिद्वार एएनटीएफ ने नशा मुक्त अभियान के तहत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एएनटीएफ प्रभारी हरिद्वार के नेतृत्व में और भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गोनियाल के सहयोग से आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपने रचनात्मक रंगों के माध्यम से नशीले पदार्थों से दूर रहने,जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग में नशे के दुष्प्रभाव और नशा तस्करी के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना रहा। एएनटीएफ हरिद्वार द्वारा समय-समय पर इसी प्रकार की जनजागरूकता गतिविधियाँ जारी रखी जाएंगी। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह,उप निरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट,हे.का.राजवर्धन भट्ट,हे.का.मुकेश,का.सत्येंद्र चौधरी,म.का.चांदनी बिष्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp