Spread the love

थाना बहादराबाद पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान में शातिर चोर को दबोचा चोरी का समस्त माल बरामद

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना बहादराबाद क्षेत्र में SSP हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को पकड़कर चोरी का समस्त माल बरामद किया। घटना 2 दिसंबर 2025 की रात की है,जब वादिनी निवासी बहादराबाद के घर में अज्ञात चोर ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना बहादराबाद पर मुकदमा संख्या बनाम अज्ञात के तहत पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार ने ASP ज्वालापुर को घटना का अनावरण करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया,साक्ष्य संकलित किए और CCTV फुटेज का अवलोकन किया। 5 दिसंबर 2025 को मुखबिर सूचना पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान पथरी पुल पिकेट पर मोटर साइकिल सवार संदिग्ध युवक मयंक,पुत्र ललित कुमार,निवासी अतमलपुर बौंग्ला,थाना बहादराबाद को रोका गया। तलाशी के दौरान चोरी की गई ज्वेलरी और मोटर साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने मोटर साइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद ज्वेलरी व वाहन का विवरण:अंगूठी पीली धातु 3,मंगल सूत्र पीली धातु 1,कानों के कुंडल पीली धातु 1 जोड़ी,कमर बंद सफेद/सिल्वर धातु 1,राखी सफेद/सिल्वर धातु 4,पायल सफेद/सिल्वर धातु 1 जोड़ी,पेंडेंट सफेद/सिल्वर धातु 1,मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस,रंग काला,पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:उ.नि.अंकुर शर्मा (थानाध्यक्ष),व.उ.नि.नितिन बिष्ट,उ.नि.जगमोहन सिंह,का.वीरेंद्र चौहान,का.मुकेश नेगी। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp