कोतवाली रुड़की पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए 15 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए मोबाइल फोन की बरामदगी कर कई उदास चेहरों पर मुस्कान लौटाई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की की टीम ने CIER पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 2,80,000 रुपये बताई गई है। ये मोबाइल उत्तराखण्ड,उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बरामद किए गए। इनमें से 6 मोबाइल ऐसे स्वामियों के थे जो दूर होने के कारण रुड़की नहीं आ सके;उनके मोबाइल कोरियर सेवा के माध्यम से स्वामियों तक भेजे जाएंगे। मोबाइल स्वामियों ने अपने खोए हुए मोबाइल सही सलामत पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस सफलता में पुलिस टीम के सदस्य मनीष उपाध्याय (प्रभारी निरीक्षक),मनोज गैरोला,HC नूर हसन और LC 751 स्वीटी का विशेष योगदान रहा।
Spread the love