लक्सर पुलिस ने ट्यूबवेल मोटर से चोरी हो रही तांबे की तार का किया खुलासा शातिर चोर दबोचा
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। लक्सर 4 दिसंबर को लक्सर पुलिस ने खेतों में ट्यूबवेल मोटरों से हो रही तांबे की तार चोरी का खुलासा करते हुए 1 शातिर चोर को पकड़कर 4.5 किग्रा कॉपर वायर बरामद किया। दिनांक 13 सितंबर और 4 दिसंबर 2025 को मोनू सिंह निवासी डुमनपुरी और विनोद कुमार निवासी कुआखेड़ा ने शिकायत दी कि अज्ञात चोरों ने उनके खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरों से तार चोरी कर ली।सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने विशेष पुलिस टीमों को रात्रिकालीन गश्त, ट्यूबवेल स्थलों पर निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर फोकस करते हुए अभियान चलाने के लिए रवाना किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा,मैनुअल इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 4 दिसंबर 2025 को क्षेत्र सुल्तानपुर से आरोपी साहिल पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम पदार्था,थाना पथरी को 4.5 किग्रा तांबे की तार के साथ दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने थाना क्षेत्र के विभिन्न किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरों से तांबे की तार चोरी की थी। पुलिस टीम:उ.नि.नरेन्द्र सिंह,उ.नि.नीरज रावत,हे.का.प्रदीप कुन्नोजिया,का.संदीप रावत,का.बीरेन्द्र रावत।
Spread the love