हरिद्वार पथरी में संदिग्ध मौत का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे में हत्या का राज खोला
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ग्राम धारीवाला,थाना पथरी में 2 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के दावे को खारिज करते हुए 48 घंटे के भीतर हत्या का पर्दाफाश कर दिया। पथरी पुलिस ने वैज्ञानिक तथ्यों और मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 42 वर्षीय सुरेश की फांसी लगने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने सुरेश को कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पाया।परिवार इसे आत्महत्या बता रहा था,लेकिन गले पर मिले निशानों ने संदेह पैदा किया। इसी आधार पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सुरेश की मौत फांसी से नहीं,बल्कि गला घोंटने से हुई है।मृतक अविवाहित था और परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। चौकी प्रभारी की रिपोर्ट पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के भतीजे सुनील पर संदेह हुआ,जो सबसे पहले मौके पर पहुंचा था और बार–बार आत्महत्या की कहानी दोहरा रहा था। पूछताछ में सुनील टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।उसने बताया कि सुरेश शराब पीकर अक्सर उसे अपमानित करता था और जमीन बेचने की बात करता था,जिससे उसके मन में नाराज़गी बढ़ गई थी। गुस्से में उसने चुन्नी से सुरेश का गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या जैसा दिखाने का प्रयास किया। जांच में सामने आया कि 01 दिसंबर की रात नौ बजे घटनास्थल पर सुनील ने हत्या की और शव को टीनशेड से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की,परंतु वजन अधिक होने के कारण शरीर नीचे गिर गया। अगली सुबह उसने परिवार को आत्महत्या की झूठी जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण,वैज्ञानिक साक्ष्य,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्रमबद्ध पूछताछ के आधार पर 48 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया।सुनील पुत्र मेघपाल निवासी धारीवाला (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद कर ली गई है।पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल,व.उ.नि.यशवीर सिंह नेगी,उ.नि.विपिन कुमार,उ.नि.महेंद्र पुंडीर,अ.उ.नि.मुकेश राणा,का.मुकेश चौहान,का.जयपाल चौहान,का. अनिल सिंह,का.कान्तिराम।
Spread the love