कोतवाली नगर में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करों को दबोचते हुए उनके कब्जे से अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में पप्पू वर्मा निवासी मौहल्ला खरबूपुर बाज़ार,जनपद गौण्डा;रोहित सेनी निवासी खाण्ड गाँव,रायवाला;और आकाश निवासी कुंज गली खड़खड़ी,हरिद्वार,मूल निवासी अलीगढ़ शामिल हैं। तीनों के पास से कुल 75 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब मिली। पप्पू से 24 पैक,रोहित से 28 पैक और आकाश से 23 पैक बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नन्द किशोर ग्वाडी,हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार,कांस्टेबल राहुल धानिक और शिवानन्द शामिल रहे।
Spread the love