Spread the love

नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई जारी 162 नशीले कैप्सूलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली लक्सर पुलिस ने मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को 162 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस टीमों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रखा गया है। इसी क्रम में 6 दिसंबर को कोतवाली लक्सर की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और ये कैप्सूल स्वयं के उपयोग के साथ ही कुछ बेचने के उद्देश्य से भी रखते थे। बरामद कैप्सूलों के स्रोत की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी,मानिश,निवासी सुल्तानपुर आदमपुर,उम्र 23 वर्ष,साजिद,निवासी सुल्तानपुर आदमपुर,उम्र 33 वर्ष,बरामद नशीले कैप्सूल मानिश से 72 कैप्सूल,साजिद से 90 कैप्सूल,उपस्थित पुलिस टीम,उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक नीरज रावत,हेड कांस्टेबल रविंद्र नागर,कांस्टेबल राजेंद्र सिंह,कांस्टेबल सतपाल राणा,कांस्टेबल संदीप रावत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp