Spread the love

लक्सर में अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई जारी

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लक्सर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में 06 दिसंबर को पुलिस टीम ने पीतपुर निवासी सुरेंद्र (उम्र 45 वर्ष) को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री में सक्रिय था। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम,उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह कोतवाली लक्सर,कांस्टेबल रविंद्र चौहान कोतवाली लक्सर,होमगार्ड मदनपाल कोतवाली लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp