चमोली पुलिस ने 1.115 किलो अवैध चरस के साथ युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को वाणिज्यिक मात्रा की अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान यह एक सप्ताह में सामने आया तीसरा बड़ा मामला है।दिनांक 8 दिसंबर की रात को स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की टीम बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान मंदिर,तेलाधाम के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक Hero X-Pulse Pro मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत दिया गया,लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा और जल्दबाजी में अनियंत्रित होकर गिर गया। टीम ने तुरंत उसे रोककर उसके बैग की तलाशी ली,जिसमें से 1.115 किलोग्राम अवैध चरस मिली। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 23 हज़ार रुपये आँकी गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान हिमांशु पुरोहित,निवासी ग्राम दिगोली मायापुर,पीपलकोटी (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली चमोली में संबंधित प्रकरण दर्ज कर विवेचना निरीक्षक नरेन्द्र रावत द्वारा की जा रही है।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि एक महीने में यह चौथा बड़ा मामला है जिसमें वाणिज्यिक मात्रा की चरस बरामद की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशा तस्करों की जड़ तक पहुंचकर इस नेटवर्क को खत्म किया जाएगा।गिरफ्तारी में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास,हेड कांस्टेबल अमरदेव, हेड कांस्टेबल नागेन्द्र, कांस्टेबल अंकित और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की टीम शामिल रही।
Spread the love