कुलयाणा बैंड की खाई से फंसी गाय को फायर यूनिट और स्थानीय टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
प्रदीप कुमार
गैरसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गैरसैंण में कुलयाणा बैंड के पास एक गाय सड़क से नीचे खाई में फंस गई थी। सूचना मिलने पर फायर यूनिट गैरसैंण की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गाय खाई के तल में फंसी हुई थी और असहाय स्थिति में थी। फायर यूनिट के नेतृत्व में तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय नागरिकों और नगर पंचायत गैरसैंण के कर्मठ कर्मचारियों ने भी इस साहसिक मिशन में भाग लिया। मजबूत रस्सियों और सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के हर संभव प्रयास किए। लंबी और कठिन जद्दोजहद के बाद,फायर यूनिट और सहयोगियों ने गाय को खाई के चंगुल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई इंसानियत और टीमवर्क की मिसाल साबित हुई।
Spread the love