प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री के निर्देशों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के आधार पर 10 दिसंबर 2025 को सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने रावली महदूद क्षेत्र में अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया।अभियान के दौरान कई मेडिकल स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। कुछ संचालक कार्रवाई की जानकारी मिलते ही दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके पर ही कुल 12 मेडिकल स्टोर्स को सीज कर दिया। उत्तम मेडिकल स्टोर में स्टॉक की जांच की गई,जिसमें गड़बड़ियाँ मिलने पर ड्रग विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love