Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।कोटद्वार में 13 अक्टूबर 2025 को मो.जैद,निवासी गाड़ीघाट ने अपनी स्कूटी (Activa,संख्या UK15D2338) चोरी होने की शिकायत कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई थी। इसके अलावा,29 अक्टूबर 2025 को राधा देवी,निवासी गाड़ीघाट ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को रवि नामक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था और आज उसने उसे बहला फुसलाकर ले गया। विवेचना में सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर यह पता चला कि दोनों घटनाओं का मुख्य आरोपी वही व्यक्ति था रवि उर्फ राकेश,निवासी औरंगजेबपुर,बिजनौर। 13 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने हरिद्वार से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया,जबकि आरोपी फरार हो गया। कोटद्वार पुलिस की सतत निगरानी,CCTV जांच और सर्विलांस के बाद अभियुक्त को नगीना तिराहा,बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की गई स्कूटी को रेलवे स्टेशन कोटद्वार के पास खण्डहर में छुपाने की जानकारी दी,जिस पर स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद स्कूटी की संख्या,UK15D2338,पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शोएब अली,उपनिरीक्षक विनोद चपराणा,मुख्य आरक्षी करण कुमार और आरक्षी दिनेश दिलवाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp