Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर केंद्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सात राज्यों के 15 विश्वविद्यालयों के 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,जीबी पंत इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,पौड़ी के निदेशक प्रो.विजय कुमार बंगा ने कहा कि रोबोटिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन को सरल बनाना और रोबोट का उपयोग प्रभावी ढंग से करना है।उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में रोबोट और एआई की सहायता से कार्यों को सुगम बनाया जा सकता है।गढ़वाल विवि अर्थ साइंस के डीन प्रो.एचसी नैनवाल ने एआई पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। इसके अलावा,डॉ.ओमप्रकाश और डॉ.प्रेम नाथ ने एआई टूल्स और पेटेंट प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के समापन पर एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो.डीएस नेगी ने सात दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक एआई टूल्स पर विस्तृत चर्चा की गई और प्रतिभागियों को उनकी उपयोगिता व कार्यप्रणाली समझाई गई। कार्यक्रम ने शिक्षकों और शोधार्थियों के बीच एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp