प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में स्थान कोतवाली परिसर श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया शिविर में इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के बारे में विस्तृत जानकारी दी संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा की मानव अधिकार दिवस से संबंधित मुख्य कानून भारत में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 है जो मानव अधिकारों को परिभाषित करता है और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग के गठन का मार्ग प्रशस्त करता है ताकि संविधान और अंतरराष्ट्रीय संधियों में निहित अधिकारों जीवन स्वतंत्रता समानता की रक्षा हो सके अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने कहा की मानव अधिकार सिर्फ एक सिद्धांत नहीं है बल्कि मानवता की आत्मा है मानव अधिकार हमें यह बताते हैं कि हर व्यक्ति समान है स्वतंत्र है और सम्मानित जीवन जीने का का अधिकार रखता है यह अधिकार किसी पद किसी जाति संप्रदाय या किसी भी धर्म से बंधे नहीं होते हैं यह अधिकार सिर्फ इस आधार पर मिलते हैं कि हम मनुष्य हैं इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी भूपेंद्र पुंडीर जयपाल सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर एस आई विजय सैलानी राजेश असवाल पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल प्रीति बिष्ट रोशनी देवी,प्रियंका रॉय,प्रकाश सिंह नेगी,मानव बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love