Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में सर्दियों के दौरान अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हरिद्वार पुलिस ने नई पहल शुरू की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने 10 दिसंबर को डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याएं सुनीं।पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसके साथ ही उन्हें चेतक मोबाइल पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के संपर्क नंबर,पुलिस कंट्रोल रूम और प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया। ज्वालापुर पुलिस ने आश्वस्त किया कि किसी भी निजी,पारिवारिक,घरेलू हिंसा या अपराध संबंधी स्थिति में वे तुरंत अपनी समस्या बताएं,जिसका समाधान शीघ्र किया जाएगा।अभियान में उपनिरीक्षक सोनल रावत,महिला कांस्टेबल पूनम सोरियाल और महिला कांस्टेबल रीता रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp