प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज गंभीर प्रकरण में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अनिल कुमार तिवारी को सीबीसीआईडी और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। इस अभियुक्त के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में वर्ष 2018 का मुकदमा पंजीकृत था,जिसमें चिट फंड और धन परिचालन से जुड़े प्रकरण सहित कई आरोप शामिल हैं। अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी,निवासी हंसपुरम,थाना नौबस्ता,कानपुर (उप्र),पिछले कई वर्षों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों में लगातार तलाश और दबिश दिए जाने के बावजूद इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।लंबे समय तक फरार रहने और न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीबीसीआईडी टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के टीटवाला क्षेत्र में दबिश देकर अभियुक्त को 7 दिसंबर 2025 को पकड़ा।गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को 9 दिसंबर 2025 को कोतवाली ज्वालापुर में प्रस्तुत किया गया,जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त,अनिल कुमार तिवारी,निवासी हंसपुरम,कानपुर (उप्र),हाल निवासी रेजेंसी सरवम,टीटवाला,ठाणे (महाराष्ट्र)। पुलिस टीम,निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल (सीबीसीआईडी),उपनिरीक्षक सुरेश स्नेही (सीबीसीआईडी),कांस्टेबल कर्मवीर सिंह (सीबीसीआईडी),कांस्टेबल मनोज कुमार (सीबीसीआईडी),कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम।
Spread the love