प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक तस्कर को 12.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ स्तर से चल रहे निर्देशों के क्रम में लक्सर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने लक्सर इलाके से अनिकेत चौहान निवासी मिलाप नगर रुड़की को दबोचा। उसके पास से 12.11 ग्राम स्मैक मिली। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल राजेन्द्र शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक तस्कर को 12.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ स्तर से चल रहे निर्देशों के क्रम में लक्सर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने लक्सर इलाके से अनिकेत चौहान निवासी मिलाप नगर रुड़की को दबोचा। उसके पास से 12.11 ग्राम स्मैक मिली। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल राजेन्द्र शामिल रहे।