देवप्रयाग विधानसभा के लिए बड़ी सौगात केंद्र सरकार ने 8 नई सड़कों को मंजूरी दी 16 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 दिसंबर 2025 ऐतिहासिक दिन बन गया। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लॉक के लिए कुल 8 नई सड़कें मंजूर कर दी हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 60.10 किलोमीटर है और इन पर 75.86 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस स्वीकृति से क्षेत्र के दर्जनों गांव पहली बार पक्की सड़क सुविधा से जुड़ेंगे।केंद्र सरकार द्वारा जारी संक्शन लेटर के बाद देवप्रयाग ब्लॉक में 5 और कीर्तिनगर ब्लॉक में 3 सड़कों को मंजूरी मिली है। सड़कें बनने से श्रद्धालुओं,किसानों,छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
देवप्रयाग ब्लॉक में स्वीकृत 5 सड़कें
कुल लंबाई-41.10 किमी।लागत-52.44 करोड़ रुपये
1.एसएच-49 से भाल्डीगांव-डंडेली-सिलानीगांव मोटर मार्ग-5.15 किमी
2.लछमोली-हिसरियाखाल मोटर मार्ग से डडुआ-सिरोला मोटर मार्ग-4.00 किमी
3.हिंदोलाखाल से डांडा (भैंसकोट) डोभ मोटर मार्ग-11.55 किमी
4.चपोली से ग्वालना-नागर मोटर मार्ग-12.75 किमी
5.सिलेथी-पंवारगांव मोटर मार्ग-7.65 किमी
कीर्तिनगर ब्लॉक में स्वीकृत 3 सड़कें
कुल लंबाई-19.00 किमी। लागत-23.42 करोड़ रुपये
1.सौड़ू से जाखी मोटर मार्ग-4.50 किमी
2.बड़ोन से दयूली-बिनानी मोटर मार्ग-8.00 किमी
3.मंजाकोट से बंदासा-गल्या मोटर मार्ग-6.50 किमी
इन आठ सड़कों से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 16 गांव सीधे जुड़ेंगे। इनमें 500 से अधिक आबादी वाले गांव भी शामिल हैं। पहाड़ी इलाकों को ध्यान में रखते हुए सभी सड़कों पर टिकाऊ निर्माण के लिए गेबियन दीवारों का उपयोग किया जाएगा। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग पूरी होने का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष लगातार रखा जा रहा था।विधायक ने केंद्र सरकार,ग्रामीण विकास मंत्रालय,NRIDA और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सभी सड़कों की गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण की वे स्वयं निगरानी करेंगे। इन सड़कों को उन्होंने देवप्रयाग क्षेत्र के विकास,रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय बताते हुए कहा कि ये सड़कें केवल पक्के मार्ग नहीं,बल्कि लोगों के जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेंगी।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,नगर पालिका अध्यक्ष राकेश मोहन मथानी,भगवान सिंह उनना प्रधान,देवेंद्र बुटोला अध्यक्ष ठेकेदार संघ और प्रदीप चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।
Spread the love
देवप्रयाग विधानसभा के लिए बड़ी सौगात केंद्र सरकार ने 8 नई सड़कों को मंजूरी दी 16 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 दिसंबर 2025 ऐतिहासिक दिन बन गया। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लॉक के लिए कुल 8 नई सड़कें मंजूर कर दी हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 60.10 किलोमीटर है और इन पर 75.86 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस स्वीकृति से क्षेत्र के दर्जनों गांव पहली बार पक्की सड़क सुविधा से जुड़ेंगे।केंद्र सरकार द्वारा जारी संक्शन लेटर के बाद देवप्रयाग ब्लॉक में 5 और कीर्तिनगर ब्लॉक में 3 सड़कों को मंजूरी मिली है। सड़कें बनने से श्रद्धालुओं,किसानों,छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने वाली है। देवप्रयाग ब्लॉक में स्वीकृत 5 सड़कें
कुल लंबाई-41.10 किमी।लागत-52.44 करोड़ रुपये
1.एसएच-49 से भाल्डीगांव-डंडेली-सिलानीगांव मोटर मार्ग-5.15 किमी
2.लछमोली-हिसरियाखाल मोटर मार्ग से डडुआ-सिरोला मोटर मार्ग-4.00 किमी
3.हिंदोलाखाल से डांडा (भैंसकोट) डोभ मोटर मार्ग-11.55 किमी
4.चपोली से ग्वालना-नागर मोटर मार्ग-12.75 किमी
5.सिलेथी-पंवारगांव मोटर मार्ग-7.65 किमी कीर्तिनगर ब्लॉक में स्वीकृत 3 सड़कें