प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल द्वारा श्रीयंत्र यूथ क्लब और साइंस एंड आर्ट्स क्लब श्रीनगर के सहयोग से अदिति वेडिंग पॉइंट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया,जिसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर के ब्लड बैंक में जमा कराया गया। रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। समाजसेवी गिरीश पैन्यूली ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है।उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।बेस चिकित्सालय श्रीनगर के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सतीश ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर जानकारी देते हुए बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है और आपात स्थिति में यह जीवनरक्षक साबित होता है। कार्यक्रम में डॉ.दीपा हटवाल,रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल,सचिव संजय रावत,कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।आयोजन के सफल संचालन पर सभी रक्तदाताओं,चिकित्सकीय टीम और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।
Spread the love