प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 11 से 13 दिसंबर 2025 तक 40वीं वाहिनी में आयोजित तीन दिवसीय 23वीं प्रादेशिक पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता 2025 में जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में फॉरेंसिक साइंस,घटनास्थल निरीक्षण,फोटोग्राफी,वीडियोग्राफी,कंप्यूटर,एंटी-सबोटाज और डॉग स्क्वायड जैसी विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए।प्रतियोगिता के दौरान पौड़ी पुलिस की टीम ने अपनी पेशेवर दक्षता,तकनीकी ज्ञान और अनुशासन का परिचय देते हुए कुल छह पदक अर्जित किए।इसमें चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ जनपद पौड़ी गढ़वाल का नाम प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से सामने आया। फॉरेंसिक साइंस और घटनास्थल निरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में पौड़ी पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही एंटी-सबोटाज ग्राउंड सर्च प्रतियोगिता में भी टीम ने सफलता हासिल की। पदक विजेताओं में उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने फिंगरप्रिंट और मेडिको-लीगल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते। महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने विधि विज्ञान स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक स्वर्ण पदक तथा हैंडलिंग और पैकेजिंग स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक कांस्य पदक अर्जित किया। कांस्टेबल सज्जन सिंह ने घटनास्थल निरीक्षण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपर उप निरीक्षक अजय कुमार ने एंटी-सबोटाज ग्राउंड सर्च प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन को पौड़ी गढ़वाल पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है,जिससे पुलिस बल की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं का सशक्त प्रदर्शन हुआ है।
Spread the love