प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस का दूसरे प्रदेशों में सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 9.57 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2 अक्टूबर 2025 को कोटद्वार निवासी पूनम देवी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप “N.I. Value Lounge 8829 India” से जोड़ा गया,जहां शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया गया। ग्रुप से जुड़े लोगों ने अलग-अलग किस्तों में उनसे कुल 9 लाख 57 हजार रुपये की राशि निवेश के नाम पर ठग ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस,बैंक खातों के विवरण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए इस ठगी में शामिल आरोपी इस्तियाक अहमद को गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी,इस्तियाक अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी सादुल्लाबाद अलवीनगर लोनी देहात गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार,मदिना मस्जिद,गली नंबर 14,करावल नगर,पूर्वी दिल्ली,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल,अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा-साइबर सेल,आरक्षी 440 ना.पु.अमरजीत सिंह-साइबर सेल।
Spread the love
प्रदीप कुमार कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस का दूसरे प्रदेशों में सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 9.57 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2 अक्टूबर 2025 को कोटद्वार निवासी पूनम देवी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप “N.I. Value Lounge 8829 India” से जोड़ा गया,जहां शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया गया। ग्रुप से जुड़े लोगों ने अलग-अलग किस्तों में उनसे कुल 9 लाख 57 हजार रुपये की राशि निवेश के नाम पर ठग ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस,बैंक खातों के विवरण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए इस ठगी में शामिल आरोपी इस्तियाक अहमद को गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी,इस्तियाक अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी सादुल्लाबाद अलवीनगर लोनी देहात गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार,मदिना मस्जिद,गली नंबर 14,करावल नगर,पूर्वी दिल्ली,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल,अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा-साइबर सेल,आरक्षी 440 ना.पु.अमरजीत सिंह-साइबर सेल।