प्रदीप कुमार
थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नाबालिगों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए चमोली पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पहले ही दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका था,जिसके बाद मामलों की गहन विवेचना की गई। पुलिस ने विवेचना को प्राथमिकता देते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की। इसी क्रम में 15 दिसंबर 2025 को थाना थराली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 39/25 से संबंधित आरोपी विपिन पंवार पुत्र त्रिलोक सिंह पंवार,निवासी ग्राम मोल्टा,थाना ज्योतिर्मठ,उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र तलवाड़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 01/25 से संबंधित आरोपी सूरज चंदोला पुत्र बुद्धिबल्लभ चंदोला,निवासी ग्राम कल्चुना,पोस्ट गुडम,थाना थराली, उम्र 23 वर्ष को भी पुलिस टीम ने हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने की पुष्टि होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नाबालिगों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए चमोली पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पहले ही दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका था,जिसके बाद मामलों की गहन विवेचना की गई। पुलिस ने विवेचना को प्राथमिकता देते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की। इसी क्रम में 15 दिसंबर 2025 को थाना थराली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 39/25 से संबंधित आरोपी विपिन पंवार पुत्र त्रिलोक सिंह पंवार,निवासी ग्राम मोल्टा,थाना ज्योतिर्मठ,उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र तलवाड़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 01/25 से संबंधित आरोपी सूरज चंदोला पुत्र बुद्धिबल्लभ चंदोला,निवासी ग्राम कल्चुना,पोस्ट गुडम,थाना थराली, उम्र 23 वर्ष को भी पुलिस टीम ने हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने की पुष्टि होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।