प्रदीप कुमार
थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में चौकी नारायणबगड़ क्षेत्र में आपसी मारपीट कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले चार आरोपियों को थाना थराली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणबगड़ क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद के दौरान मारपीट की जा रही है,जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति भंग करने में शामिल व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बीएनएसएस के अंतर्गत रघुवीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 39 वर्ष,अरुण सिंह पुत्र गंगा सिंह उम्र 29 वर्ष,विक्रम सिंह पुत्र सुजान सिंह उम्र 34 वर्ष तथा मनवर सिंह पुत्र हिम्मत सिंह उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम बनेला,तहसील नारायणबगड़,थाना थराली क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों द्वारा आपसी विवाद के दौरान मारपीट कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग की गई थी,जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।गिरफ्तार सभी आरोपियों को नियत प्रक्रिया के तहत उपजिलाधिकारी थराली के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
