Spread the love

प्रदीप कुमार
थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 को थाना थराली क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों और नेपाली मूल के मजदूरों का विशेष सत्यापन अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संबंधित व्यक्तियों के पहचान पत्र,मूल निवास से जुड़े दस्तावेज,कार्यस्थल की जानकारी और रहन-सहन से संबंधित विवरणों की गहन जांच की। सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना वैध पहचान या पुलिस जानकारी के निवास न कर रहा हो। पुलिस के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को समय रहते रोकना,शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों,मकान मालिकों, ठेकेदारों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपने यहाँ किसी भी बाहरी व्यक्ति, मजदूर या कर्मचारी को रखने से पहले अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत हों तो तत्काल पुलिस को सूचित करें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp