प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने चरस तस्करी के एक मामले में मुख्य सप्लायर को चमोली जनपद से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तीन पैडलरों को 804 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 अप्रैल 2025 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सतेंद्र,रोहित डोबरियाल और भास्कर नेगी को 804 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।विवेचना के दौरान पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह चरस प्रेम सिंह नामक व्यक्ति से खरीदी थी,जो जोशीमठ क्षेत्र का निवासी है।पुलिस द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों और जांच के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने पर 15 दिसंबर 2025 को कोटद्वार पुलिस टीम ने प्रेम सिंह को ग्राम देवर खरोला,गोपेश्वर क्षेत्र,जनपद चमोली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 35 हजार रुपये में चरस की बिक्री की थी और कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हुआ। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त,प्रेम सिंह निवासी ग्राम आरुषि,पोस्ट भरकी,थाना जोशीमठ,जनपद चमोली।
Spread the love