Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की और चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से 14 परिवारों को उनके वाहन वापस मिलने की उम्मीद है।पिछले कई दिनों से सिडकुल क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण कर Crime Graph तैयार किया। आसपास निवास और कार्यरत लोगों से पूछताछ के बाद महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। दिनांक 16 दिसंबर 2025 को गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दवा चौक सिडकुल के पास सौरभ (21) और संजय (25) को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो साथियों सुनील (30) और अक्षय (23) के बारे में जानकारी दी,जो पेंटागन मॉल के पीछे चोरी की मोटरसाइकिलों का अड्डा चला रहे थे। पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ दूसरी दबिश दी और सुनील तथा अक्षय को चोरी की 13 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। सभी मोटरसाइकिलों का निरीक्षण कर ई-चालान मशीन के माध्यम से विवरण प्राप्त किया गया। इनमें हीरो स्प्लेंडर,सुपर स्प्लेंडर,TVS अपाचे,यामाहा MT-15,TVS राइडर और HF डीलक्स जैसी विभिन्न मोटरसाइकिलें शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपी,सौरभ पुत्र पप्पू बहादराबाद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष,संजय पुत्र काशीराम सलेमपुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष,सुनील कुमार पुत्र करण सिंह ग्राम रामपुर कोतवाली देहात बिजनौर उम्र 30 वर्ष,अक्षय पुत्र लालू टांडा भागमल लक्सर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष,बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण,14 चोरी की मोटरसाइकिलें,जिनमें हीरो स्प्लेंडर,सुपर स्प्लेंडर,TVS अपाचे,यामाहा MT-15,TVS राइडर और HF डीलक्स शामिल। चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान चेसिस और इंजन नंबर के माध्यम से की जा रही है। पुलिस टीम,उपनिरीक्षक नितेश शर्मा थानाध्यक्ष थाना सिडकुल,वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर,एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र,एडिशनल उपनिरीक्षक संजय चौहान,हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल प्रदीप कुमार,कांस्टेबल अनिल कंडारी,कांस्टेबल सुशील चौहान,कांस्टेबल विजय नेगी,हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ा संदेश गया और चोरी की गई मोटरसाइकिलों को उनके सही मालिकों तक वापस पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp