प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार की पथरी पुलिस ने चार नाबालिग बच्चों को मैनुअल पुलिसिंग और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सकुशल बरामद किया। बच्चे घर से बिना बताए निकले थे और परिजनों के प्रयासों के बावजूद घर वापस नहीं लौट रहे थे,जिससे परिजन काफी घबराए हुए थे। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को शहजाद पुत्र मंजूर,निवासी ग्राम अलावलपुर,थाना पथरी ने थाना पथरी में तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र अपने अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ घर से बिना बताए चला गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग बच्चों की खोज के लिए मामला पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल थाना पथरी पुलिस को बच्चों की खोज हेतु टीमों का गठन कर रवाना किया। जांच में पता चला कि चारों नाबालिग अलावलपुर स्थित मदरसे में अध्ययनरत थे और पढ़ाई में मन न लगने के कारण ऐथल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चले गए थे। पथरी पुलिस ने निरंतर गहन पूछताछ,सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों को अंबाला कैंट से बरामद किया और सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए परिजनों ने थाना पथरी पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया। पुलिस टीम,व.उ.नि.यशवीर सिंह नेगी,म.उ.नि.शाहिदा परवीन,का.नि.ब्रह्मदत्त जोशी,म.का.रजनी बिष्ट।
Spread the love
प्रदीप कुमार पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार की पथरी पुलिस ने चार नाबालिग बच्चों को मैनुअल पुलिसिंग और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सकुशल बरामद किया। बच्चे घर से बिना बताए निकले थे और परिजनों के प्रयासों के बावजूद घर वापस नहीं लौट रहे थे,जिससे परिजन काफी घबराए हुए थे। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को शहजाद पुत्र मंजूर,निवासी ग्राम अलावलपुर,थाना पथरी ने थाना पथरी में तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र अपने अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ घर से बिना बताए चला गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग बच्चों की खोज के लिए मामला पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल थाना पथरी पुलिस को बच्चों की खोज हेतु टीमों का गठन कर रवाना किया। जांच में पता चला कि चारों नाबालिग अलावलपुर स्थित मदरसे में अध्ययनरत थे और पढ़ाई में मन न लगने के कारण ऐथल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चले गए थे। पथरी पुलिस ने निरंतर गहन पूछताछ,सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों को अंबाला कैंट से बरामद किया और सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए परिजनों ने थाना पथरी पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया। पुलिस टीम,व.उ.नि.यशवीर सिंह नेगी,म.उ.नि.शाहिदा परवीन,का.नि.ब्रह्मदत्त जोशी,म.का.रजनी बिष्ट।