प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने ज्वालापुर में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 31.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रईस पुत्र सईद,निवासी ग्राम लादपुर,कोतवाली लक्सर,हरिद्वार को लालपुर के पार नहर पटरी आम के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में अपराध संख्या एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कोतवाली ज्वालापुर से NDPS और गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त,रईस पुत्र सईद ग्राम लादपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक रविंद्र जोशी,कांस्टेबल महावीर पुंण्डीर,कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने ज्वालापुर में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 31.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रईस पुत्र सईद,निवासी ग्राम लादपुर,कोतवाली लक्सर,हरिद्वार को लालपुर के पार नहर पटरी आम के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में अपराध संख्या एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कोतवाली ज्वालापुर से NDPS और गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त,रईस पुत्र सईद ग्राम लादपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक रविंद्र जोशी,कांस्टेबल महावीर पुंण्डीर,कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान।