प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए तैयार विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 को सफल बनाने के उद्देश्य से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए रायसी क्षेत्र से एक शराब तस्कर को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र राकेश निवासी कंकरखाता थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में रायसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।
