प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने रुड़की में घर से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा।आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया और उनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। दिनांक 16 दिसंबर 2025को रईश अहमद पुत्र असगर निवासी ग्राम बेलडा,रुड़की ने कोतवाली रुड़की में लिखित तहरीर दी कि उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस घटना के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की को घटना का अनावरण करने के लिए निर्देशित किया। निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश इलेक्ट्रॉनिक और मान्य तरीके से की गई। जांच के क्रम में आरोपी अमजद पुत्र शमशेर और सादाब पुत्र नफीस, दोनों ग्राम बेलडा रुड़की के निवासी,को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ,जिसमें सफेद और गोल्डन रंग का मोतियों का हार,सफेद और काले रंग के सात कंगन,पाँच सफेद धातु की चूडियाँ और 11 पीली धातु की चूडियाँ,एक पीली धातु की चेन,मोतियों वाला हार जिसमें लोकेट टूटा हुआ,दो जोड़ी कान की झूमकी,तीन पायल,एक सफेद रंग की लेडिस अंगूठी,एक पीली धातु की चेन और कुल 15 नोट मूल्य ₹7,500 शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी,अमजद पुत्र शमशेर ग्राम बेलडा रुड़की,सादाब पुत्र नफीस ग्राम बेलडा रुड़की,पुलिस टीम,अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र राठी,हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता,हेड कांस्टेबल संदीप कुमार,कांस्टेबल संदीप कुमार।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने रुड़की में घर से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा।आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया और उनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। दिनांक 16 दिसंबर 2025को रईश अहमद पुत्र असगर निवासी ग्राम बेलडा,रुड़की ने कोतवाली रुड़की में लिखित तहरीर दी कि उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस घटना के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की को घटना का अनावरण करने के लिए निर्देशित किया। निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश इलेक्ट्रॉनिक और मान्य तरीके से की गई। जांच के क्रम में आरोपी अमजद पुत्र शमशेर और सादाब पुत्र नफीस, दोनों ग्राम बेलडा रुड़की के निवासी,को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ,जिसमें सफेद और गोल्डन रंग का मोतियों का हार,सफेद और काले रंग के सात कंगन,पाँच सफेद धातु की चूडियाँ और 11 पीली धातु की चूडियाँ,एक पीली धातु की चेन,मोतियों वाला हार जिसमें लोकेट टूटा हुआ,दो जोड़ी कान की झूमकी,तीन पायल,एक सफेद रंग की लेडिस अंगूठी,एक पीली धातु की चेन और कुल 15 नोट मूल्य ₹7,500 शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी,अमजद पुत्र शमशेर ग्राम बेलडा रुड़की,सादाब पुत्र नफीस ग्राम बेलडा रुड़की,पुलिस टीम,अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र राठी,हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता,हेड कांस्टेबल संदीप कुमार,कांस्टेबल संदीप कुमार।