Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 41 वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन मे पंचशील आश्रम दिल्ली के सौजन्य आयोजित समारोह में देश विदेश से आये विभिन्न समाज सेवियों व समाज सुधारकों,साहित्यकारों,संगीतकारों के साथ ग्राम ललूड़ी विकासखण्ड जखोली रुद्रप्रयाग निवासी अमीरचंद को डाॅभीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। अमीरचंद वर्षों से गरीबों अनाथों,विधवाओं,असहायों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होनें सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी जन जन तक गरीबों में पहुंचाने का कार्य भी किया और उन्हें उनके अधिकारों को दिलवाने में सहायता की है। बचपन से ही गरीब परिवार में जन्में अमीरचंद ने अपने मन में गरीबों के हित में कार्य किया। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी,जिला पंचायत सदस्य बजीरा नीता बुटोला,जिला पंचायत पंचायत सदस्य ग्यालू लाल शेरवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोली गुलाबी देवी,ईई.राम लाल शाह,अकाद‌मी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह,अकादमी के जिलाध्यक्ष डॉ.रामचन्द्र शाह,महासचिव डॉ.जगदीश शाह,प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा,शुभम भण्डारी,जयप्रकाश बगरवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भण्डारी,महावीर कोठियाल,कुलदीप कुमार,रमेश मिश्रा,मनोज मिश्रा,लक्ष्मी शाह,सतीश,भूमनेश आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp