Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में 16 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा राज्यव्यापी चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बा क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की गई।चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ सड़क किनारे स्थित ढाबों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीते पाए गए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 19 व्यक्तियों के चालान किए और सभी को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp