Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सट्टा जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीटी गंज क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं,जिस पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 को गंगनहर कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बीटी गंज क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान नया पुल के पास यात्री शेड,रुड़की के समीप सट्टा खाईबाड़ी करते हुए जावेद पुत्र वारिश अली, निवासी ढंडेरा फाटक रुड़की को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1130 रुपये नगद,सट्टा पर्ची और एक पेन बरामद किया। इस संबंध में गंगनहर कोतवाली में संबंधित अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रणवीर और होमगार्ड ज्ञानेंद्र शामिल रहे।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp