प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर में 21 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,सरकारी संपत्ति का रखरखाव,मालखाना,महिला डेस्क और थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए सुधार के लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दारोगाओं की शस्त्र दक्षता की भी जांच की गई,जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर पिस्टल खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया। निरीक्षण के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार सहित कोतवाली का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।निरीक्षण उपरांत CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए 15 मोबाइल फोन संबंधित मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षणों का उद्देश्य थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करना और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर में 21 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,सरकारी संपत्ति का रखरखाव,मालखाना,महिला डेस्क और थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए सुधार के लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दारोगाओं की शस्त्र दक्षता की भी जांच की गई,जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर पिस्टल खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया। निरीक्षण के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार सहित कोतवाली का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।निरीक्षण उपरांत CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए 15 मोबाइल फोन संबंधित मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षणों का उद्देश्य थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करना और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।