Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगरगढ़वाल।राज्य योजना के अंतर्गत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। देवप्रयाग में सिगोली–चैण्डी मोटर मार्ग से सयूटा–अमिल्डा तक प्रस्तावित मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। इस मोटर मार्ग के निर्माण पर कुल 91.01 लाख रुपये की लागत आएगी और इसकी कुल लंबाई 2.50 किलोमीटर होगी।मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी,जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सहूलियत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी,जिसे राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिलने के बाद अब धरातल पर उतारा जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार,जिला मंत्री प्रमोद चंद,नरेंद्र रावत,गोविंद चौहान,संयोजक बुद्धि नेगी,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि कर्म सिंह,ग्राम प्रधान सुषमा देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य कलम जीत,अभिषेक सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किए जाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp