प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 24वें बंड विकास औद्योगिक,पर्यटन,किसान एवं सांस्कृतिक मेले,पीपलकोटी में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला स्थल पर पहुंचते ही मेला समिति और बंड क्षेत्र के लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और मेला में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मंच पर माँ नन्दा महिला मांगल योग समिति, रुद्रप्रयाग और पिण्डर वैली बधाणी सांस्कृतिक कला मंच द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रस्तुतियों की खुले मंच से सराहना की और कलाकारों को सम्मानित किया। मेले के अवसर पर मेला समिति ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में एसपी चमोली ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई आभासी चेहरे सक्रिय हैं,जिससे बुजुर्ग ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं और भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सजग रहना होगा और यह मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि एक सुरक्षित,जागरूक और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिलाओं को सुरक्षित महसूस करना चाहिए,बच्चे निडर रहें और समाज में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति का मुखौटा पहनकर हमारी पहाड़ी शांति और सौहार्द को भंग न कर सके। एसपी चमोली ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों,साम्प्रदायिक विभाजन,नशे के सौदागरों और असामाजिक तत्वों के प्रति सतर्क रहें तथा पुलिस के सहयोग में आगे आएं। इस अवसर पर महाप्रबंधक टीएचडीसी के.पी.सिंह,आर.पी.मिश्रा,रोहित नंदन (उप-प्रधानाचार्य,जवाहर नवोदय विद्यालय),हर्षवर्धन थपलियाल,अतुल शाह,देवेंद्र सिंह नेगी,ताजवर सिंह नेगी,गुलाब सिंह बिष्ट,हरीश पुरोहित,गजेन्द्र सिंह राणा,शंभु प्रसाद सती,अयोध्या प्रसाद हटवाल,रघुनाथ फर्स्वाण,सुनील कोठियाल,संजय नेगी,जगदम्बा प्रसाद हटवाल,किशन पुंडीर,हरेन्द्र पंवार,जगदम्बा सती,अब्बल सिंह नेगी,प्रकाश नेगी,भुवन शाह सहित मेला समिति के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मेले के समापन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने चौकी पीपलकोटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी भवन की संरचनात्मक स्थिति,पुलिसकर्मियों के आवास,भोजनालय,मालखाना और उपलब्ध आपदा उपकरणों की विस्तारपूर्वक जांच की।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ड्यूटी व्यवस्था,रिस्पांस टाइम और जनशिकायत निस्तारण की जानकारी प्राप्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा उपकरण सदैव कार्यशील अवस्था में रखें और उनकी नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मालखाने के रख-रखाव,अभिलेख अद्यतन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश जारी किए गए।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया और भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात सुचारु रखने,पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने और प्रस्तावित आगामी वीआईपी भ्रमणों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चित्रगुप्त,चौकी प्रभारी पूनम खत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Spread the love