प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बदलाव का नेतृत्व स्थानीय सुशासन और उससे परे महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह मायापुर हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरिद्वार विंग कमांडर सेवानिवृत्त सरिता पंवार नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के तीन जनपद हरिद्वार,पौड़ी गढ़वाल और देहरादून के निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों,विभागीय कार्मिकों और प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय सुशासन और महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के विषय पर अपने विचार रखे गए। जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि 73वें संवैधानिक संशोधन के तहत पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत तथा उत्तराखंड में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है,जिससे विकेंद्रीकृत शासन को मजबूती मिली है। इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कई निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को अपनी भूमिका और दायित्वों की स्पष्ट समझ,सुशासन से जुड़े कौशल,आत्मविश्वास और प्रभावी संचार के स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,जिससे उनका प्रभावी योगदान सीमित हो जाता है। वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम इन्हीं चुनौतियों को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में जेंडर संवेदनशील नेतृत्व,सुशासन की संरचना,समस्या समाधान,हितधारकों की सहभागिता और संचार कौशल जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा,ताकि महिला प्रतिनिधि आत्मविश्वासी नेतृत्व के माध्यम से सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह,सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी हेम चंद्र,राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर,तीनों जनपदों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love