Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रभावी कदम उठाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 21 दिसंबर 2025 को श्यामपुर पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग और गश्त के दौरान रवासन पुल के नीचे स्थित एक झोपड़ी से अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 45 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय मुखराम सिंह,निवासी ग्राम टाटंवाला,थाना श्यामपुर,जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना श्यामपुर पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल शेर सिंह,कांस्टेबल संदीप रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp