Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमि अभियान के अंतर्गत ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने साधु के भेष में भीख मांगकर लोगों से धन वसूलने वाले 6 बहरूपियों को हिरासत में लिया है। दिनांक 21 दिसंबर 2025 को कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ऐसे 6 व्यक्ति चिन्हित किए गए,जो बाबा का भेष धारण कर भीख मांगने के नाम पर लोगों से अधिक धनराशि लेकर अपनी आजीविका चला रहे थे। इनके कृत्यों से स्थानीय लोगों और यात्रियों में असंतोष फैलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ने सभी 6 बहरूपियों को क्षेत्र से हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा,जो धार्मिक भेष की आड़ में लोगों को गुमराह कर अनुचित लाभ लेने का प्रयास करते हैं। हिरासत में लिए गए बहरूपियों का विवरण,नरेश पुत्र मंगलू निवासी बड़ी नारसन थाना मंगलौर उम्र 52 वर्ष,तेलूराम पुत्र दिशोंदी निवासी टोडा खटका कोतवाली सिविल लाइन रुड़की उम्र 68 वर्ष,पप्पू पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम लालपुर थाना बाबूगढ़ तहसील हापुड़ जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष,फारूक पुत्र अतीक निवासी कलालमपुरा बादशाह मस्जिद वाली गली थाना जनकपुरी सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 66 वर्ष,मांगेराम पुत्र स्वराज सिंह निवासी तुगलपुर कमेड़ा थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष,मेहरबान सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला बजरंग नगर थाना चंदन नगर,जिला इंदौर मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष,कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार,कांस्टेबल सुरेश तोमर,होमगार्ड विनोद,पीआरडी अफजाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp