Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार पुलिस के संदेश को धरातल पर उतारते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर एक परिवार की खुशियां लौटाईं। दिनांक 17 दिसंबर 2025 को पप्पू मंडल पुत्र स्वर्गीय चमकलाल मंडल,उम्र 37 वर्ष,जिला पूर्णिया बिहार अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना रघुवंश नगर,जिला पूर्णिया बिहार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों के अनुसार पप्पू मंडल मानसिक रूप से कुछ कमजोर हैं। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को लक्सर पुलिस द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्र में एक अनजान व्यक्ति को इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा था। पुलिस द्वारा धैर्यपूर्वक और मानवीय तरीके से पूछताछ की गई तथा विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई,जिससे उसकी पहचान पप्पू मंडल पुत्र स्वर्गीय चमकलाल मंडल निवासी ग्राम नाथपुर रंगरा,थाना रघुवंश नगर,जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वह दिनांक 17 दिसंबर 2025 से गुमशुदा था। लक्सर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया।परिजनों ने बताया कि उन्हें लक्सर पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पप्पू मंडल को कोतवाली लक्सर में सुरक्षित रखा गया। इस दौरान उनके भोजन,पेयजल तथा सर्दी के मौसम के अनुसार कपड़ों की समुचित व्यवस्था की गई। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पप्पू मंडल को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस और विशेष रूप से लक्सर पुलिस के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और दुआएं दीं। सुपुर्द किए गए परिजन,कपूरी मंडल पुत्र स्वर्गीय चमकलाल मंडल निवासी ग्राम नाथपुर रंगरा थाना रघुवंश नगर जिला पूर्णिया बिहार भाई,
नवल किशोर मंडल पुत्र स्वर्गीय गणेश मंडल निवासी ग्राम नाथपुर रंगराथाना रघुवंश नगर जिला पूर्णिया बिहार चाचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp