Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सक्रिय किया गया। इसी क्रम में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को भिक्कमपुर लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोकेश उर्फ पुन्ना पुत्र मोहर सिंह,निवासी ग्राम भोगपुर लक्सर,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण,परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।बरामदगी,10 लीटर अवैध कच्ची शराब पुलिस टीम,उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी,कांस्टेबल रघुनाथ,कांस्टेबल अमित रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp